अमरोहा - जिले के कांकाठेर स्टेशन के स्टेशन मास्टर पर नशे में ड्यूटी करने व उत्पात मचाने का आरोप, मेडिकल को भेजा
जिला अमरोहा के काकाठेर स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने व नशे में स्टेशन पर उत्पात मचाये जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में होने के कारण वह ट्रेन संचालन आदि की भी सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अमरोहा के काकाठेर रेलवे स्टेशन पर पर राजीव गिरी स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं उनकी ड्यूटी कल शुक्रवार रात 12:00 बजे से आज शनिवार सुबह 8:00 बजे तक थी। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे स्टेशन मास्टर राजीव गिरी नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे थे तथा कई बार कंट्रोल रूम से स्टेशन पर संबंधित जानकारी मांगे जाने पर वह स्पष्ट रूप से बात नहीं कर पा रहे थे साथ ही ट्रेनों की गलत जानकारी दे रहे थे। उन्होंने स्टेशन पर नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। आज सुबह करीब 5:30 बजे जब स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ड्यूटी पर पहुंचे आरपीएफ ने उनको पूरे मामले की जानकारी दी। आरपीएफ के साथ स्टेशन स्टेशन मास्टर को मेडिकल के लिए भेजा गया।
स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर राजीव गिरी नशे की हालत में लग रहे थे। उनको मेडिकल के लिए भेजा गया है हालांकि इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।