मुरादाबाद में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को फंसाने की लिए साजिश रच डाली। महिला अपने प्रेमी से मंगाया गया तमंचा मंगाकर थाने पहुंच गई और पुलिस के सामने पति पर तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी एएसपी कोतवाली को हुई तो उन्हें संदेह हुआ, उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी अमित कुमार को जांच के आदेश दिया। इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। इस मामले में प्रेमी को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरबैग हिलाल मस्जिद निवासी महिला का निकाह कुछ समय पहले हुआ था। उक्त महिला का प्रेम प्रसंग शहनवाज नाम के युवक से चल रहा था। महिला का पति महिला व उसके प्रेमी के बीच बाधा बना हुआ था। पति से छुटकारा पाने को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जेल भेजने के लिए साजिश रची। प्रेमी ने एक तमंचा लेकर प्रेमिका को दिया, इसके बाद प्रेमिका तमंचा लेकर थाने पहुंची और पति पर उसे तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया।
महिला की शिकायत पर संदेह होने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कहानी ही उल्टी निकली। महिला खुद ही अपनी बुनी साजिश से पर्दा उठा बैठी। पुलिस ने जांच के बाद तमंचा देने वाले प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।