Random Posts

test

सम्भल - गौवंशीय पशु का मांस लेकर जा रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 1 पुलिस कर्मी व 2 बदमाश घायल

newsindia17

web counter अभी तक पाठक संख्या ....
आज शुक्रवार की सुबह लगभग 11:30 बजे सम्‍भल के असमोली थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकोली के जंगल में गोवंशीय पशु को काटकर मांस ले जा रहे दो सगे भाइयों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मौके से भागते समय दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसमे एक गोली लगने से सिपाही घायल हो गया। पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग करने पर दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 50 किलोग्राम के करीब गो मांस तथा 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद किये है तथा उनकी बाइक भी कब्जे में ले ली है। मुठभेड़ की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक संभल चक्रेश मिश्र के साथ ही थाना नखासा, सम्भल की पुलिस, एएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से प्राप्त जानकारी पर थानाध्यक्ष असमोली रणवीर सिंह बदमाशो की तलाश में मय फोर्स नगला फैक्ट्री से शाहपुर सोत जाने वाली सड़क पर बढ़े। पुलिस टीम को सैदपुर जसकोली के जंगल में लिंक मार्ग पर बाइक सवार दो युवक जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के दौड़ा लेने पर वह घबराहट में बाइक से गिरे और पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।  बदमाशों की गोली पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल सुलभ राठी को दाएं हाथ में लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों युवकों के पैर में गोली लगी और वह लहुलूहान होकर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम जुनैद चांद आलम पुत्र साबिर निवासी सादक सराय सिरसी बताया। दोनों बदमाश सगे भाई है। पुलिस को उनके पास से तकरबन 50 किलोग्राम गौ मांस मिला। जुनैद के पास से 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस व एक खोखा तथा चांद आलम के पास से 315 बोर का तमंचा 3 जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। मुठभेड़ की जानकारी होने पर एएसपी आलोक जायसवाल के अलावा सीओ अरूण सिंह भी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र भी मय फोर्स पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो बदमाश घायल हैं जबकि एक सिपाही को गाेली लगी है। बदमाशों में जुनैद के दायीं टांग व चांद आलम के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है। सिपाही को भी भर्ती कराया गया है। 

Blogger द्वारा संचालित.