Random Posts

test

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही, अब तक 632 करोड़ का नुकसान, 378 सड़कें डेमेज, 521 घर क्षतिग्रस्त https://ift.tt/3jaIUxY

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में आई भारी बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हुई। इस दौरान कई इलाकों में बाढ़ की भी स्थिति बन गई। राज्य में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान हुआ है। आज शनिवार को राज्य आपदा प्रबंध निदेशक ने नुकसान के सरकारी आंकडे़ जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों में सामने आया है कि भारी बारिश के कारण राज्य में 211 लोगों और 438 पशुओं की मौत हुई है। 109 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और 531 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक कुल 632 करोड़ रुपये का नुकसान मापा गया है, ये आंकड़ा बढ़ेगा क्योंकि अभी गणना हो रही है।

378 से सड़कें बंद हैं, इन्हें खोल रहे हैं। 150 लोगों को शांथला और 130 लोगों को झालमा से बचाया गया है, अभी तक 70 पर्यटक फंसे हुए हैं और उनको भी निकालने की कोशिश की जा रही है: सुदेश कुमार मोख्ता, राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक https://t.co/o7OBr8whbC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,राज्य आपदा प्रबंधन निदेशकसुदेश कुमार मोख्ता ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण378 सड़कें बंद हो गई हैं।इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं रेस्क्यू आपरेशन चलाकर150 लोगों को शांथला और 130 लोगों को झालमा से बचाया गया है, अभी तक 70 पर्यटक फंसे हुए हैं और उनको भी निकालने की कोशिश की जा रही है।

Blogger द्वारा संचालित.