सरकार द्वारा महिलाओ के हितो व सुरक्षा के लिये तमाम कड़े कानून बना दिये जाने के बाद भी उनका शोषण व अत्याचार के मामलो मे कोई विशेष कमी नही आयी है। दहेज के लिये महिलाओ का उत्पीड़न आज भी लगातार जारी है।
दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक मामला आज थाना क्षेत्र नहटौर से भी प्रकाश मे आया है। पीड़िता की ओर से पति, जेठ, ननद व देवर के खिलाफ इस मामले मे तहरीर दी गयी है। पीड़िता आसिफा पुत्री अशरफ अली की ओर से दी गयी तहरीर मे कहा गया है कि वह थाना क्षेत्र के ग्राम वेगराजपुर की निवासी है। उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुुसार लगभग 14 माह पूर्व सदरूददीन नगर के निवासी नदीम पुत्र महमूद के साथ हुआ था। निकाह के समय उसके परिजनो ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। तहरीर मे कहा गया है कि निकाह मे मिले दहेज से उसका पति नदीम, जेठ वसीम, जेठरानी रिजवाना, ननद अंजुम, साजिया व सानिया खुश नही थे। पीड़िता आसिफा ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि है। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपितो ने आज मंगलवार की दोपहर दहेज की माॅग को लेकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके बचाव के आयी उसकी बहन तरन्नुम को भी लाठी डंडो से पीटा। तहरीर मे बताया गया है कि आरोपितो ने उसकी बहन तरन्नुम पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीडिता ने बताया कि आरोपितो ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई किये जाने पर उसे छोड़ देने की धमकी दी है।
पीड़िता आसिफा द्वारा उक्त मामले मे अपने पति नदीम, जेठ वसीम, जेठरानी रिजवाना, ननद अंजुम, साजिया व सानिया के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई करने की माॅग की गयी है। कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक बबलू सिंह ने बताया कि उक्त मामले मे पीड़ीता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है तथा घायल तरन्नुम की चिकित्सकीय जाॅच करायी गयी है।