Random Posts

test

अमरोहा - मजदूरों से भरे ई रिक्शा को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत 7 घायल

web counter अभी तक पाठक संख्या ....
कल मंगलवार की रात अमरोहा में मजदूरों से भरे एक ई रिक्शा को कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी व कई गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में  दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मजदूरों में से दो को नाजुक हालत के चलते मुरादाबाद रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर नहर पर निर्माणाधीन पुलों पर काम करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

बताया गया कि जिला अमरोहा के थाना क्षेत्र नौगांवा सादात के गाँव जाजरू में उदल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा विपिन जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना इलाके के गाँव काजमपुर में अपनी ननिहाल में रहता था। उसके परिवार में पत्नी अंगुरी देवी के अलावा तीन बच्चे हैं। विपिन अपने अन्य साथी चरन सिंह, दिनेश कुमार, विजय पाल सिंह, बंटी उर्फ रूपचंद, नेतराम, नरपत, पीतम निवासी काजमपुर और आदेश निवासी मानपुर शिवपुरी थाना धामपुर बिजनौर के साथ निर्माणाधीन नहरों के पुलों पर मजदूरी करते थे।  

कल मंगलवार की रात करीब 9  बजे सभी मजदूर अमरोहा स्थित एक नहर के पुल पर मजदूरी करके ई-रिक्शा में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी उनका ई-रिक्शा अमरोहा से निकलकर कांठ रोड पर पेट्रोल पंप के करीब ही पहुंचा था इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में मजदूर विपिन कुमार आयु 32 वर्ष व विजय पाल सिंह आयु 34 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 7 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए। बाद में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक विपिन कुमार के भाई कपिल कुमार की तहरीर पर आयशर कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 


Blogger द्वारा संचालित.