आज शुक्रवार की सुबह बिजनौर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। एसपी डा0 धर्मवीर सिंह व एएसपी सिटी डॉ0 प्रवीण रंजन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस आसपास के घरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत साकेत कॉलोनी में 2 अज्ञात बाइक सवारों ने एक अज्ञात महिला महिला आयु लगभग 32 वर्ष को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने मौके से महिला का मोबाइल व पर्स कब्जे में लिया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर हत्या के कारण जानने में जुटी है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिसबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या से कालोनी में हड़कंप मचा हुआ है। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले वासी घटनास्थल पर जमा हो गए। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही महिला की शिनाख्त करा कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।
अभी तक पाठक संख्या |