Random Posts

test

Dehradun : कांग्रेस भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बन गई, गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल BJP दे सकती है - केंद्रीय गृह मंत्री

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे। उत्तराखंड में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी ने देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की चुनावी सभा यहां रखी। अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के खूब आरोप लगाए।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा किकांग्रेस भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में विकास का काम नहीं कर सकती और न ही गरीबों और न ही अच्छे प्रशासन के बारे में सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल BJP दे सकती है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता आंदोलन को क्षीण कर दिया था। नरेंद्र मोदी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर एक नया सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े हुए देश के करोड़ों किसान, महिला, मज़दूर, मछुआरे इन सब के कल्याण के लिए एक बड़ा काम किया है।

Blogger द्वारा संचालित.