आज शनिवार की सुबह जिला सम्भल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बंद बोरे में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक की काफी निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उसकी आंख फोड़ दी गई है व सिर को बुरी तरह से कुचला गया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंघा लिंक मार्ग पर आलू के खेत में कुछ लोगों ने एक बोरा पड़े हुए देखा। लोगो ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो उसमें एक युवक का शव था। युवक की हत्या सिर कुचलकर की गई थी। उसकी आंख भी फोड़ दी गई थी। शव नग्न था और रस्सी से बांधकर उसे बोरे में भरा गया था।
प्रभारी निरीक्षक थाना हजरतनगर गढ़ी सीबी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक किसी दूसरे राज्य का निवासी लग रहा है। वह मुस्लिम है, फ़िलहाल शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।