बढते कोविड संक्रमण को देखते हुए 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, दिसंबर 25, 2021

बढते कोविड संक्रमण को देखते हुए 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन समेत कोविड के बढते संक्रमण को देखते हुए केरल,महाराष्ट्र और मिजोरम समेत 10 राज्यों में केंद्रीय दल तैनात किए हैं, जो प्रतिदिन शाम को अपनी रिपोर्ट देंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक , बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में केंद्रीय दल तैनात किए गए। ये दल प्रतिदिन शाम सात बजे रिपीट सात बजे अपनी रिपोर्ट देगें।

मंत्रालय ने कहा है कि ये दल उन राज्यों में तैनात किए गए हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण बढèने के समाचार मिल रहे हैं या और ओमिक्रॉन के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा ये दल उन राज्यों में भी भेजे गए हैं जहां कोविड टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से कम है।
ये दल कोविड टीकाकरण, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, कोविड परीक्षण और जीनोम सीक्वेंसिग आदि मामलों को देखेंगे।