धामपुर - परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते विवाहिता ने फाँसी लगाकर दी जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, दिसंबर 07, 2021

धामपुर - परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते विवाहिता ने फाँसी लगाकर दी जान

newsindia17

जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से परेशान होकर एक विवाहिता ने पंखे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार - मंगलवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  विवाहिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतका के भाई के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद क्षेत्र निवासी अंजली आयु लगभग 30 वर्ष का विवाह थाना क्षेत्र धामपुर के ग्राम पुराना धामपुर निवासी अक्षय उर्फ़ जुबड़ी के साथ हुआ था। प्रतिदिन की भांति अंजलि कल सोमवार की रात भी अपने दो बच्चो के साथ कमरे में सोई हुई थी। रात लगभग 12:00 से 2:00 के बीच अंजलि ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली। रात लगभग 2:00 बजे अंजलि के साथ सो रहे उसके दोनों बच्चो कि जब नींद खुली तो उन्होंने अपनी माँ को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। यह नजारा देखकर बच्चे हक्का-बक्का रह गए।  बच्चो ने तुरंत ही बगल के कमरे में सो रहे अपने पिता अक्षय को इस घटना की सूचना दी। अंजलि के कमरे में पहुंचे अक्षय ने जब  उसे पंखे पर झूलता हुआ देखा तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गयी। अक्षय ने पत्नी के शव को पंखे से नीचे उतारा और घटना की सूचना तुरंत अपने ससुराल वालों को दी। सूचना पाकर मुरादाबाद से धामपुर पहुंचे मृतका अंजलि के मायके वालों ने भी उसके पति से पूरी जानकारी प्राप्त की। मृतका के भाई मनोज सिंह का कहना है कि उसकी बहन के परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है जिसको लेकर उसकी बहन परेशान रहती थी और इसी परेशानी के चलते उसे आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है।  


उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई मनोज सिंह ने अपनी बहन अंजलि  के जेठ और उसके पुत्रों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंप कर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाने की भी मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  ग्राम पुराना धामपुर में घटित हुई इस घटना को लेकर जहां आसपास के लोग असमंजस में हैं कि आखिर ऐसा अंजलि को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा वही मृतका के बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।


web counter
अभी तक पाठक संख्या