दिल्ली समेत उत्तर भारत में होगी कोहरे और ठंड की दोहरी मार, अगले 5 दिनों तक रहेगा असर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 21, 2022

दिल्ली समेत उत्तर भारत में होगी कोहरे और ठंड की दोहरी मार, अगले 5 दिनों तक रहेगा असर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड का दोहरा असर देखने को मिल रहा है. इस समय देश के अधिकांश उत्तर भारतीय राज्य इन दोनों का प्रभाव देख रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है. दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और सुबह व रात में कोहरा छाया रहेगा। आप सभी जानते ही हैं कि दिल्ली समेत छह राज्यों में कल से तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम पहले जैसा ही रहेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह और रात में भी कोहरा छाया रहेगा। इसी के साथ चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है. उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजस्थान की बात करें तो इसके कई हिस्सों में भी पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है.



जम्मू में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13 डिग्री और अधिकतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे हो सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके अलावा, शिमला में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम तापमान छह डिग्री रहेगा. वहीं, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और नीति माना घाटी में भी भारी हिमपात हो रहा है। पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम में आज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।