नहटौर - अज्ञात चोरो ने सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से चोरी किया तार, तेल सड़क पर गिराया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 29, 2022

नहटौर - अज्ञात चोरो ने सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से चोरी किया तार, तेल सड़क पर गिराया

newsindia17

गत रात्रि अज्ञात चोरो ने नगर में सड़क किनारे रखे बिजली के एक ट्रांसफार्मर से तार चोरी कर लिया। इससे मौहल्ले में अँधेरा पसर गया। बिजली के बिना परेशानी झेलने को मजबूर हुए मौहल्लेवासियो ने विभागीय अधिकारियो से दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की माँग की है। 


प्राप्त जानकरी के अनुसार नगर के मौहल्ला नया बाजार में बाईपास स्थित एक मैरिज हाल के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से मौहल्ले के सैकड़ो घरो में बिजली की आपूर्ति होती है। बीती रात अज्ञात चोरो ने सड़क किनारे रखे इस ट्रांसफार्मर से लगभग 60 किलो तांबे का तार चोरी कर लिया। चोरो ने तार चोरी करने के साथ ही ट्रांसफार्मर से निकले तेल को सड़क पर गिरा दिया। 


सुबह लोगो को ट्रांसफार्मर अपने स्थान पर न मिलने पर घटना की जानकारी हुई। ,मौहल्लेवासियों ने इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियो से संपर्क कर जल्द दी दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली की समस्या को हल करने की माँग की है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या