जिला बिजनौर की नहटौर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए चोरो के कब्जे से चोरी किये गए घरेलू सामान व जेवर के साथ ही विदेशी मुद्रा (अमेरिकन डॉलर और इन्डोनेशियाई करेंसी भी बरामद की है। बरामद की गयी विदेशी मुद्रा की कीमत भारतीय बाजार मे लगभग 20 हजार रुपए आंकी गयी है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनो शातिर चोरो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 29 मार्च को अज्ञात चोरो ने थाना क्षेत्र के गाँव नवादा निवासी चंद्रपाल सिंह के घर को निशाना बनाया था। घर मे घुसे चोर गैस सिलेंडर, चांदी की पायल और विदेशी मुद्रा लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी। इस घटना के आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक संयम यादव के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। ये पुलिस टीम आरोपियो तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
आज शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि गाँव नवादा मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनो शातिर चोर नूरपुर रोड पर है और कही भागने की फ़िराक मे है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने नूरपुर रोड स्थित तरकौला ईंट भट्टे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धो को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर उनके पास से चोरी किया गए सामान बरामद हुआ।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियो की पहचान नौशाद आयु 42 वर्ष पुत्र अब्दुल गफूर, निवासी गाँव मिर्जापुर, थाना क्षेत्र नहटौर व शमशाद आयु 27 वर्ष पुत्र इरशाद निवासी गांव खारी, थाना क्षेत्र हल्दौर के रूप मे हुई। प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चंद्रपाल के घर से चोरी हुई विदेशी मुद्रा, एक घरेलू गैस सिलेंडर व चांदी की कीमती पायल बरामद कर ली है। घर में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को विदेशी करेंसी और चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस चोरी में क्या इनके साथ कोई और भी मददगार या साथी शामिल था।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

