आज शनिवार को जिला संभल की हयातनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बने व अधबने तमंचे बरामद किये है व ग्राम प्रधान समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हयातनगर थाना क्षेत्र के गाँव हैबतपुर का प्रधान लम्बे समय से अपने घर के पीछे अवैध हथियार बनाने का धंधा कर रहा था। आज इस सम्बन्ध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस के पहुँचने पर वहाँ मौजूद लोगो में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने दो लोगो को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से दो बने हुए तमंचे एक अधबना तमंचा, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मौके से ग्राम प्रधान तसलीम व इसी गाँव के नौमान को गिरफ्तार किया गया है। अवैध रूप से शस्त्र बनाने का ये काम कब से चल रहा है इस बारे में जानकरी की जा रही है। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |