Random Posts

test

नहटौर - पंडित वेद प्रकाश शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में दौड़ी शोक की लहर, अश्रुपूर्ण आँखों से दी गई अंतिम विदाई

newsindia17

शिक्षा, समाजसेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले नगर निवासी पंडित वेद प्रकाश पथिक का कल शनिवार की देर शाम लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से परिवार समेत रिश्तेदारों, शुभचिंतको व पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। कल देर रात तक नगर के मौहल्ला कायस्थान स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने वालो का ताँता लगा रहा। 


कल शनिवार की देर शाम दिवंगत हुए पंडित वेद प्रकाश पथिक का उनके आवास पर लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा, समाजसेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। ये उनका शिक्षा के प्रति समर्पण ही था कि उनके प्रधानाचार्य काल में जनता इंटर कॉलेज आंकु ने निरंतर विकास किया। इसी के साथ उनका समाज सेवा में भी योगदान रहा। उन्होंने समाज के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन हमेशा निष्ठा व पूर्ण समर्पित भाव से किया। मूल रूप से नहटौर क्षेत्र के गाँव शादीपुर के निवासी वेद प्रकाश पथिक ने वहाँ पंचमुखी मंदिर  कराया जिसका उद्घाटन तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आशुतोष पांडे द्वारा किया गया था। इसी के साथ उन्होंने मिशन पत्रकारिता की तथा समाचारो के माध्यम से उनकी लेखनी ने हमेशा समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों पर प्रहार किया। पंडित वेद प्रकाश पथिक ने अपने जीवन काल में बिजनौर चर्चा नामक साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन लम्बे समय तक किया जिसके वे मुख्य सम्पादक रहे। इसके साथ ही पथिक महिमा नामक पत्रिका के संरक्षक भी रहे। वे लम्बे समय तक श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष रहे तथा पत्रकारों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत किया। उनकी गणना नगर व क्षेत्र के प्रभावशाली व गणमान्यों में थी। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशनियो के चलते कल शनिवार शाम उनका निधन हो गया। 


आज रविवार को उनकी शव यात्रा में परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिंतको की भारी भीड़ रही। नगर के कासमपुर लेखराज स्थित शमशान घाट पर उनका पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मनोज कुमार शर्मा ने उनको मुखग्नि दी। शिक्षा, समाज व पत्रकारिता के लिए समर्पण भाव से किये गए अपने कार्यो के लिए वे हमेशा याद किये जाते रहेंगे। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.