Random Posts

test

संभल - दीनी तालीम लेने गयी 6 वर्षीय मासूम से मौलवी ने मस्जिद में किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

                   
उत्तर प्रदेश के संभल से गुरु और शिष्य के संबंधो की मर्यादा को तार तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक मस्जिद के मौलवी ने दीनी तालिम हासिल करने आयी 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। कल देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के एक मौहल्ले की निवासी 6 वर्षीय बच्ची मोहल्ले की ही एक मस्जिद में दीनी तालिम हासिल करने जाती थी। प्रतिदिन की भांति वह मंगलवार को भी मस्जिद गयी थी। आरोप है कि दोपहर को मौलवी ने अन्य बच्चो को घर भेज दिया जबकि उसकी पुत्री को वही रोक लिया। सभी बच्चो के जाने के बाद शिक्षक ने इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के शोर मचाने पर मौलवी ने उसका मुंह दबा दिया। पीड़िता की माँ के अनुसार जब बच्ची घर पहुँचने पर डरी सहमी हुई थी और सही से चल भी नहीं पा रही थी। परिजनों द्वारा जानकारी किये जाने पर बच्ची ने आपबीती कह सुनाई। आरोप है कि पीड़िता के परिजन मंगलवार को ही मामले की शिकायत करने कोतवाली जा रहे थे। इसी बीच मौलवी ने परिजनों को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकरचुप करा दिया। कल बुधवार दोपहर बाद अन्य लोगो की मदद से हिम्मत जुटाकर कोतवाली पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने मामले की तहरीर दी। 

6 वर्षीय बच्ची के साथ मस्जिद में हुई दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही आरोपित मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सरगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।                                
                                                                     
web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.