जिला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र मे खेल खेल मे बच्चो के बीच हुए मामूली विवाद के बाद परिजन आमने सामने आ गये। इस मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना मे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलो का अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुॅची पुलिस ने जाॅच पड़ताल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम हल्दौर थाना क्षेत्र के गाॅव शेरपुर मे बच्चे खेेल रहे थे। इन बच्चो के बीच खेल खेल मे किसी बात पर विवाद हो गया। बच्चो के बीच हुआ यह विवाद मारपीट मे तब्दील हो गया। बच्चो के बीच हुए विवाद की खबर परिजनो तक पहुॅचने पर दोनो पक्षो के बीच मारपीट हुई और जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट मे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल हुए सुफियान, एजाज, शौकत व नसीमा को देर रात अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने दोनो पक्षो से पूछताछ की है। थाना अध्यक्ष हल्दौर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चो के बीच हुए मामूली विवाद के बाद उनके परिजनो मे मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जाॅच की जा रही है। जाॅच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
अभी तक पाठक संख्या |