Random Posts

test

चाँदपुर - पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 2 महिलाओ समेत 8 घायल


आज शनिवार की सुबह चाँदपुर थाना क्षेत्र में पेड़ो की कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों के ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव मदनपुर खादर में आज शनिवार की सुबह पेड़ो को लेकर दो पक्षों में आपस में कहासुनी हो गयी। मामला बढते बढ़ते मारपीट तक जा पहुँचा और दोनों पक्षों  लाठी डंडे चले। इस मामले में एक पक्ष के सुनील आयु 50 वर्ष पुत्र रामराज ने बताया कि उनकी जमीन पर लिप्टिस के लगभग डेढ़ सौ पेड़ खड़े हुए है। जिन्हे सोमराज पक्ष के लोगो ने काट दिया है। इस मामले की शिकायत पूर्व में पुलिस से की गयी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं  की गयी। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर भी इस मामले में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला था। सुनील के अनुसार सोमराज पक्ष के लोगो ने उनके घर में घुसकर मारपीट की है जिसमे स्वयं उसे मुन्नी आयु 40 वर्ष पत्नी शेर सिंह, अर्चना कुमारी आयु 16 वर्ष पुत्री शेर सिंह, रविंद्र आयु 15 वर्ष पुत्र सुनील घायल हुए है। 

दूसरी और दूसरे पक्ष के सोमराज का आरोप है कि सुनील पक्ष ने खेतो पर जाते समय उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट की। जिसमे स्वयं सोमराज आयु 42 वर्ष पुत्र रामशरण, प्रमोद कुमार आयु 20 वर्ष पुत्र उधर सिंह, रामनिवास आयु 40 वर्ष पुत्र रामशरण सिंह, केपी सिंह आयु 15 वर्ष पुत्र सोमराज घायल हुए है। सोमराज का कहना है कि सुनील पक्ष उन पर जिन पेड़ो को काटने का आरोप लगा रहा है वे पेड़ तीसरे पक्ष नौबहार पुत्र लल्लू सिंह ने लेखपाल जुल्फिकार के साथ मिलकर काटे है। 

उक्त मामले में दोनों ही पक्षों ने कोतवाली चाँदपुर में तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस विवाद में 2 महिलाओ समेत 8 लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जाँच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.