मंडावर - देर रात हुई पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो गिरफतार, लूटी गयी वैगन आर व अवैध शस्त्र बरामद
मंडावर थाना क्षेत्र मे कल शनिवार की देर रात पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ मे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ मे एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनो घायलो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
कल देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र मे एक वैगर आर कार मे कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा जनपद मे प्रभावी चेकिंग के लिये निर्देश दिये गये थे। निर्देशानुसार मंडावर पुलिस ने क्षेत्र मे सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। देर रात लगभग 12 बजे एक संदिग्ध वैगन आर जो चंदक की ओर से आ रही थी दिखायी पड़ने पर पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया मगर कार सवार बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। कुछ दूर चलने पर यह कार इनामपुरा तिराहे के पास असंतुलित होकर सड़क किनारे एक खाई मे जा गिरी। पुलिस टीम ने घेराबंदी बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल हुए बदमाश सहित दो बदमाशो को मौके से गिरफतार कर लिया। मुठभेड़ मे स्वाट टीम का एक सिपाही अरूण कुमार भी घायल हुआ है। दोनो घायलो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष मंडावर संजय कुमार ने बताया कि गिरफतार हुए बदमाशो के नाम अकबर (घायल) पुत्र अब्दुल मजीद व उस्मान अली पुत्र अशरफ अली निवासीगण हमजा मस्जिद के पास, कटघर जिला मुरादाबाद है। अकबर के खिलाफ पूर्व मे लूट के 4 मुकदमे दर्ज है। गिरफतार किये गये बदमाशो से लूटी गयी वैगन आर कार तमंचे बरामद किये गये है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन ने बताया कि इस सबंध मे थाना मंडावर मे सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफतार किये गये बदमाशो से बरामद की गयी वैगन आर कार गत 23 जुलाई को उनके द्वारा कलियर शरीफ जाने के लिये बुक की गयी थी तथा रास्ते मे चालक जहीर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली गयी थी। इस सबंध मे थाना चाॅदपुर मे दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तो से अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभी तक पढ़ा गया |