Random Posts

test

चंदौसी - दबंग महिलाओ ने छात्रा को घर से निकालकर बीच सड़क बेरहमी से पीटा, नाली का कीचड़ भी मुँह पर लगाया, मुकदमा दर्ज

चंदौसी - दबंग महिलाओ ने छात्रा को घर से निकालकर बीच सड़क बेरहमी से पीटा, नाली का कीचड़ भी मुँह पर लगाया, मुकदमा दर्ज

जिला संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र से दो महिलाओ द्वारा एक छात्रा को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओ ने  किस प्रकार बर्बरता से इस कृत्य को अंजाम दिया है। बीच सड़क पर हुई इस घटना राहगीरो ने देखा मगर किसी ने भी महिलाओ को रोकने का प्रयास नहीं किया। वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया है। 


दो महिलाओ द्वारा बीच सड़क पर बेरहमी से छात्रा को पीटे जाने की ये घटना बनियाठेर थाना क्षेत्र के गाँव बाकरपुर भैंतरी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह लगभग 10 बजे यहाँ दो महिलाओ ने मामूली बात पर एक छात्रा को बीच सड़क बेरहमी से लाठी डंडो से पीटा। इस दौरान महिलाओ ने नाली का कीचड़ भी छात्रा के मुंह पर लगाया। पुलिस द्वारा की गयी मामले की जाँच में सामने आया कि पीड़िता छात्रा का पिता मोहल्ले में ही पकौड़ी का ठेला लगाता है। बताया गया कि उक्त महिलाये ठेला लगाने के स्थान पर ही कूड़ा फेंकती है। इसको लेकर रोकटोक होने पर दबंग महिला नाराज हो गयी। कल शनिवार को भी इस को लेकर विवाद हुआ था। आज रविवार की सुबह छात्रा अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी बीच दोनों महिलाये उसके घर में घुस गयी और छात्रा को खींचकर सड़क पर ले आयी। महिलाओ ने छात्रा को बीच सड़क पर लाकर डंडो से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं महिलाओ ने छात्रा के मुंह पर नाली का कीचड़ भी लगाया। इस दौरान तमाम ग्रामीण भी वहाँ से गुजरे मगर किसी ने छात्रा को बचाने का प्रयास नहीं किया। 


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महिलाओ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बनियाठेर थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि महिलाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.