Random Posts

test

शेरकोट - पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शेरकोट - पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शेरकोट पुलिस ने 8 दिन पूर्व किशोरी को बहलाफुसलाकर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 8 दिन पूर्व शेरकोट के एक मौहल्ला निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में 28 अगस्त को किशोरी के परिजनों द्वारा तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की गयी थी। पीड़िता के पिता दी गयी तहरीर में बताया गया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री पड़ोस के घर में गयी थी। जहाँ सलीम पुत्र शहीद ने किशोरी को बहलाफुसलाकर ऊपर बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया था। 


पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष शेरकोट सतेंद्र सिंह ने बताया कि आज आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा सुसंगत धाराओं में उसका चालान कर जेल भेजा दिया गया है। 

SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.