Random Posts

test

अमरोहा - रहरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के ईनामी गौकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार

अमरोहा - रहरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के ईनामी गौकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जनपद अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार की इनामी अभियुक्त  गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के कब्जे से गौकशी के उपकरण भी बरामद किये गए है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार रहरा पुलिस आज गुरुवार की सुबह आदमपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी।  इस दौरान वहाँ गौकशी का आरोपी पहुँचा और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा रुकने को कहने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 


प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम आदिल, निवासी दर्जियो वाली मस्जिद, थाना हयातनगर सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस लम्बे समय से आरोपी को तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किये गए आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की बाइक व  पशु काटने के औजार बरामद किये गए है। बताया गया कि अभियुक्त पर पशु क्रूरता एक्ट में मुकदमा दर्ज था और गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 

SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.