Random Posts

test

मुरादाबाद - दीवाली की रात जुए के रुपयों को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ पथराव, 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद - दीवाली की रात जुए के रुपयों को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ पथराव, 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद में कल दीपावली की देर रात रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव व फायरिंग हो गयी। सूचना पर पहुँचे एसपी सिटी और सीओ ने कई थानों के पुलिस बल व पीएसी की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस द्वारा 60 अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सोमवार की रात लगभग 10 बजे जब मुरादाबाद वासी दीपावली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान नागफनी थाना क्षेत्र के नबाबपुरा में घोसियो वाली गली में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलने वालो में दो अलग अलग समुदाय के लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने वाले शराब पिए हुए थे। इसी दौरान जुए के रुपयों के बंटवारे को लेकर दो लोगो में विवाद हो गया। इन दोनों के समर्थन में अन्य लोग भी आ गए और मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में 4 लोग घायल हो गए। किसी ने पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की, मगर वहाँ मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट और पथराव की सूचना पर मौके पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक वर्मा व सीओ देश दीपक सिंह मौके पर पहुँच गए। 


अधिकारियो ने स्थिति को देखते हुए कई थानों से पुलिस बल व पीएसी को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुँचने पर मारपीर करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियो ने पुलिस बल व पीएसी के जवानो के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी की। घटना के बाद से क्षेत्र में दोनों समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। 


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दो पक्षों में रूपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर पथराव किया। किसी भी पक्ष द्वारा मामले की तहरीर नहीं दी गयी है। पुलिस ने 60 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  

SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.