जिला संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव में आज सोमवार को गन्ने के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दबंग एक महिला को जमीन पर गिराकर पीटते हुए नजर आ रहे है। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर सानी में वीर सिंह दुसरे पक्ष योगेश कुमार के गन्ने के खेत से ट्रेक्टर निकाल रहा था। इस पर दुसरे योगेश कुमार ने आपत्ति जतायी। इसके बाद हुई कहासुनी धीरे धीरे मारपीट में तब्दील हो गयी। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद थाने पहुँचे योगेश ने नामजद तहरीर देकर राजपाल व वीर सिंह के पुत्र विकास व विवेक सहित 8 से 10 लोगो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। योगेश कुमार द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि वीर सिंह उसके गन्ने के खेत से ट्रैक्टर ट्राली निकाल रहा था। इसका विरोध करने पर उक्त दबंगो ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चाय लेकर खेत पर पहुँची योगेश की पत्नी को भी दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी हजरतनगर गढ़ी रामवीर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर दी है। इस घटना में योगेश और उसकी पत्नी घायल हुए है। घटना की जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक पाठक संख्या |