Random Posts

test

रामपुर पहुँचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खां पर कसा तंज, कहा अब घड़ियाली आंसू बहाकर जीतना चाहते है मतदाता का भरोसा

रामपुर पहुँचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खां पर कसा तंज, कहा अब घड़ियाली आंसू बहाकर जीतना चाहते है मतदाता का भरोसा

आगामी 5 दिसम्बर को रामपुर विधान सभा सीट के लिए चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए प्रचार इस समय जोर पर है। सभी प्रत्याशी इस समय पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हुए है। इसी क्रम में सभी राजनैतिक दल लगातार रैलिया कर अपनी जीत के दावे कर रहे है। 


आज रामपुर पहुँचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कहा कि मै दो दिन से मीडिया के माध्यम से एक अभिनय देख रहा हूं। कहा कि घड़ियाली आंसू इस लिए बहना शुरू हुए हैं कि रामपुर विधानसभा जिसको आजम खां अपनी जागीर समझते थे कोर्ट के आदेश के बाद उनकी विधायकी चली गई और इसे अब भी इसे अपनी जागीर बनाए रखना चाहते हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी होती जा रही है। 


कोसी मंदिर रोड स्थित रामलीला मैदान पर सोमवार की दोपहर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। कहा कि सपा को टिकट देने से रामपुर का भला होने वाला नहीं है। कहा कि डबल इंजन की सरकार चल रही है इसे चचा-भतीजा मिलकर नहीं रोक सकते। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव फिर होने वाला है और फिर कमल का फूल खिलेगा।


कहा कि वर्ष 2019 में सपा-बसपा एक हुए तब सपा का खाता खुला था। लेकिन वर्ष 2022 में रामपुर लोकसभा उप चुनाव में घनश्याम सिंह लोधी ने कमल खिलाया और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेना के सिपाही बन गए और अब देश की संसद में रामपुर की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं। दावा किया कि मैनपुरी, खतौली और रामपुर में कमल का फूल खिलने जा रहा है। कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार में निष्पक्षता से काम करता है। सपा शासन में आजम खां दंगा कराने वाले लोगों में गिने जाते थे लोगों को लड़ाने का काम करते थे। 

इनके साथ कोई रहना पसंद नहीं करता था। जबकि, नरेंद्र मोदी की सरकार में सबका साथ-सबका विकास और सबको सम्मान देने का काम कर रही है। कहा कि अल्पसंख्यक बूथों पर कमल खिल रहा है। पांच साल प्रदेश में सरकार रही कोई दंगा नहीं हुआ। सपा सत्ता में होती है तो अपराधी को खोजने के लिए पुलिस नहीं जाती थी बल्कि आजम खां की भैंसे खो जाने पर उन्हें खोजकर आजम खां के घर पहुंचाती थीं। रामपुर की जनता ने बहुत बार आजम खां को जिता दिया एक बार कमल खिलाकर देखिए  फिर सरकार रामपुर को कमल की तरह खिलाने का काम करेगी। कहा कि आज मैंने मीडिया में देखा कि आजम खां कहते हैं कि आत्महत्या करना हराम है अगर हराम नहीं होता तो मैं आत्महत्या कर लेता।

चुटकी लेते हुए कि इतने मुकदमें चल रहे हैं उसकी जांच चल रही है। न्यायालय के समक्ष मामले विचाराधीन हैं उसमें सजा होगी तो सजा कौन भुगतेगा। कहा कि आजम खां ने हिन्दू-मुसलमान को खून के आंसू रुलाने का पाप किया है और उसकी सजा इस चुनाव में यहां की जनता जरूर देगी। कहा कि आजम खां ने सदैव जहर उगलने का काम किया है भारत माता को डायन कहने का पाप किया है। आजम खां को सबक सिखाने का इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने पांच दिसंबर को कमल के बटन दबाने का आह्वान किया। कहा कि मुस्लिम भाजपा की नीतियों और रीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ खड़ा हो रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पर रामपुर की सीट हारने-जीतने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार में 271 विधायक हैं आकाश सक्सेना के जीतने के बाद 272 विधायक हो जाएंगे।
SoftSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.