नहटौर - टीम मोदी सपोर्टर संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने किया प्रधानमंत्री के मिशन को मजबूती देने का आव्हान
भाजपा को समर्पित टीम मोदी सपोर्टर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के मूलमंत्र पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को पूरा करने का हमारा संकल्प, है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2024 में उन्हें मजबूती देकर पुनः प्रधानमंत्री बनाने में उनका सहयोग करना है
भारतीय जनता पार्टी को समर्पित संगठन टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकरन सिंह के आदेश अनुसार टीम मोदी सपोर्टर संघ प्रदेश अध्यक्ष् विशाल शर्मा के नेतत्व में नगर नहटौर के मोहल्ला सराय जोखा सिंह निकट एचएमएफ स्कूल टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय पर दिन मंगलवार को बैठक आयोजित हुई है।आयोजित बैठक में टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मो.साजिद निवासी मुरादाबाद को बड़ी जिम्मेदारी देते हुऐ टीम मोदी सपोर्टर संघ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए अधिक जानकारी दी गई ताकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत किया जा सके।मीटिंग संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा पार्टी की नीतियों को उजाकर करने के साथ ही अल्पसंख्यक समाज की हितों की चर्चा कर समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर टीम मोदी सपोर्टर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि मिशन 2024 को सफल बनाने मे सभी की अहम भूमिका होगी भाजपा का मंत्र सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर ,प्रदेश अध्यक्ष गुलजार अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश,मोहम्मद साजिद प्रदेश महामंत्री टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, मो. सईद जिला अध्यक्ष टीम मोदी सपोर्टर संघ जनपद बिजनौर ,मोहम्मद आलम शेख मंडल अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नहटौर,नरेंद्र चैनवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा नहटौर,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छेत्रीय सोशल मीडिया सम्मलेन सह संयोजक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत आदि ने बैठक में भाग लिया है।
अभी तक पाठक संख्या |