Random Posts

test

बरेली - फरीदपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरेली - फरीदपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फरीदपुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 


उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि गैंग बनाकर गौ तस्करी जैसे संगीन अपराधों में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के नाम फातून खां पुत्र दौलत खां निवासी मेवा सरफापुर थाना क्षेत्र फरीदपुर व आलम खां पुत्र अख्तर खां निवासी मेवा सरफापुर थाना क्षेत्र फरीदपुर, जनपद बरेली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों पर थाना फरीदपुर में पशु क्रूरता अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज है। 


गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में फरीदपुर थाने से उप निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी व हेड कांस्टेबल शगुन शर्मा शामिल रहे। 

Free Website Hit Counter
अभी तक पाठक संख्या 


Blogger द्वारा संचालित.