![]() |
मृतक अंकुर अग्रवाल की फाइल फोटो |
आज शनिवार को चंदौसी नगर के कम्पनी बाग़ में एक युवक का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने व आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह चंदौसी के कम्पनी बाग़ में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के आसपास नशे के लिए प्रयोग किये जाने वाले इंजेक्शन पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया,मगर सफलता नहीं मिल सकी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त अंकुर अग्रवाल आयु लगभग 27 वर्ष पुत्र राजाराम, निवासी मोहल्ला आचारजान, खुर्जा गेट, चंदौसी के रूप में हुई।
शिनाख्त के उपरांत आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी है। मृतक नशे का आदि बताया जा रहा है। आशंका है कि नशे की अधिकता के कारण ही उसकी मौत हुई है। देर शाम सीता रोड स्थित शमशान भूमि में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अभी तक पाठक संख्या |