Random Posts

test

गजरौला - दहेज़ की माँग पूरी पर न होने पर देवर ने नशीला लड्डू खिलाकर भाभी संग किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

गजरौला - दहेज़ की माँग पूरी पर न होने पर देवर ने नशीला लड्डू खिलाकर भाभी संग किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

दहेज़ की माँग पूरी न होने पर दो देवरो द्वारा भाभी को प्रताड़ित किये जाने व तीसरे देवर द्वारा नशीला लड्डू खिलाकर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

न्यायालय के आदेश पर विवाहिता द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका विवाह थाना क्षेत्र के गाँव निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी में मिले दहेज़ से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। उसके दो देवर उसे कम दहेज़ मिलने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे जबकि तीसरा उस पर बुरी नजर रखता था। विवाहिता द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में कहा गया है कि गत 15 नवंबर की रात वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान लगभग 9 बजे उसका एक देवर उसके कमरे में लड्डू लेकर आया। देवर के कहने पर उसने लड्डू खा लिए। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गयी। बेहोशी के दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विवाहिता को घटना की जानकारी हुई। इस सम्बन्ध में विवाहिता ने स्थानीय थाने में जाकर तहरीर भी दी मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 

अब हारकर विवाहिता ने  न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक देवर के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य दो के खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गजरौला अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले जाँच की जा रही है।  
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.