चाँदपुर - रामचरितमानस पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने जूते से पीटकर किया सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पूतला दहन
रामचरितमानस पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने आज मँगवालवार को तहसील गेट पर एकत्रित होकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पूतला दहन किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पूतला दहन से पहले उसकी जूते से पिटाई भी की। इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
आज मंगवलार को तहसील गेट पर एकत्रित हुए भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जूते से पीटने के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पूतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सपा नेता द्वारा रामचरितमानस पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोशित थे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने सपा नेता के द्वारा की गई टिप्पणी को उनकी संकुचित व विकृत मानसिकता का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओ का कहना था कि उन्होंने अपने इस कृत्य से हिन्दू धर्म का अपमान किया है और इसे सहन नहीं किया जायेगा।
पुतला दहन व प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीनू राजपूत, आरती चौहान, अलका चौहान, आरती राजपूत, रवि बाला, मनोज देवी, रूचि देवी, बबिता देवी, नीरू शर्मा, सीमा देवी। शशि कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
अभी तक पाठक संख्या |