Random Posts

test

अमरोहा - डिडौली पुलिस ने गौकशी में वांछित 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

अमरोहा - डिडौली पुलिस ने गौकशी में वांछित 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी को डिडौली थाना पुलिस ने आज मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए गो तस्कर के पास से एक बाइक, अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अभी तक इस मामले में तीन गो तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए गो तस्कर पर लगभग आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए गो तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।


उक्त मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि तीन दिन पूर्व अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव धनौरा उर्फ मुरादनगर के जंगल में गोकशी की घटना हुई थी। इस घटना एक बाद से पुलिस टीम गो  तस्करों की तलाश में जुटी थी। अभी तक पुलिस इस मामले में तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में एक गो तस्कर अमान पुत्र अमानत निवासी गांव ढकिया चमन फरार था। अमान पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आज डिडौली थाना पुलिस ने मुठभेड़ में अमान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए अमान पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह तीन दिन पूर्व हुई गोकशी को घटना में वांछित था।


पुलिस टीम ने गो तस्कर के पास से एक बाइक और अवैध तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने गो        तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

website counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.