Random Posts

test

बिलासपुर - संदिग्ध परिस्तिथियों में फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर - संदिग्ध परिस्तिथियों में फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में आज शनिवार की सुबह एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगरिया कलां के मोहल्ला आनंदनगर का निवासी अमनदीप सिंह आयु 20 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह हाईवे स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। कल शुक्रवार की रात पिता व पुत्र घर पर अकेले थे। राजेंद्र सिंह के अनुसार रात लगभग 12 बजे अमनदीप बाहर से आया और अचानक ही अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। राजेंद्र सिंह कमरे के बाहर ही सो गया। आज शनिवार की सुबह 8 बजे जब राजेंद्र ने पुत्र को जगाने के लिए कमरे में गया। वहाँ उसने देखा कि अमनदीप का शव छत पर लगे पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ है। पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गयी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। 


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी की। मृतक के पिता ने बताया कि अमनदीप उसके दो पुत्रो में छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई है। बताया कि मृतक की माँ बरेली के इस अस्पताल में भर्ती है और बड़ा पुत्र उसकी देखभाल के लिए गया हुआ है। इसी कारण अमनदीप व राजेंद्र सिंह घर पर अकेले थे। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.