Random Posts

test

सैदनगली - पुलिस व गौ तस्करो में बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दूसरा हुआ फरार, एक सिपाही को भी लगी गोली

newsindia17

जनपद अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में पुलिस व गौतस्करो के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश व एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ एक दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 3 बजे गश्त के दौरान सैदनगली पुलिस ने गलसुआ चौराहे के पास एक बाग़ में गौवंश कटान की तैयारी में जुटे कुछ लोगो को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर गौ तस्करो ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारी। इस दौरान बदमाशों की गोली लगने पर सिपाही सलीम भी घायल हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल हुए गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 


उक्त मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम फरमान पुत्र अंसार, निवासी सरायतरीन, संभल है। फरमान शातिर गौ तस्कर है। मुठभेड़ के दौरान उसके बांये पैर में गोली लगी है। इसका दूसरा साथी मदीन मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किये गए गौतस्कर में पुलिस ने एक अवैध तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, एक जीवित गौ वंशीय पशु, कटान के उपकरण और घटना में प्रयोग की गयी बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त शातिर अपराधी है। इस पर गौकशी, चोरी, गैंगस्टर समेत करीब 12 मुकदमें दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश व सिपाही को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।  

website counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.