![]() |
मृतक विक्रम गंगवार की फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलक थाना क्षेत्र के गाँव सिंगरा का निवासी विक्रम गंगवार आयु 28 वर्ष कल शनिवार की रात 9 बजे अपने एक दोस्त के साथ अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के गाँव धर्मपुरा निकला था। दोनों दोस्त बाइक से गए थे। वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा। आज सुबह 6 बजे सूचना मिली कि फतेहगंज थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक से आगे कमानी वाले पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से विक्रम की मौत हो गई है। विक्रम की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल बरेली जिला अस्पताल पहुंचे। फतेहगंज पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मृतक विक्रम ने अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़े हैं।
बताया गया कि विक्रम की पत्नी शीला देवी गंगवार व दो बच्चे धर्मपुरा गांव में ही रह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि विक्रम अपनी ससुराल धर्मपुरा गया था। आखिर वह बरेली कैसे पहुंच गया। बरेली से लौटते समय उसके साथ उसका दोस्त साथ क्यों नहीं था। मोबाइल उसके दोस्त के पास कैसे पहुंच गया। दुर्घटना के समय बाइक क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुई।
थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी,बरेली मनोज कुमार ने बताया कि रामपुर के मिलक निवासी युवक की हादसे में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
अभी तक पाठक संख्या |