संभल - नई नवेली दुल्हन ने शादी के सातवें दिन ही 7 जन्मो तक साथ निभाने का वादा तोड़कर माँगा तलाक, दूल्हे पर लगाया ये आरोप
जिला संभल से एक विवाहिता द्वारा शादी के समय अग्नि को साक्षी मानकर पति का साथ 7 जन्मो तक निभाने का वचन मात्र 7 दिनों में ही तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। नवविवहिता शादी के सातवे दिन ही वापस मायके चली गयी और नवें दिन वापस आकर पति से दहेज में दिया सामान वापस करने के साथ ही तलाक देने को कहा। पति के न मानने पर वह ससुरालियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में अलग अलग रहने की सहमति बनी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 19 जून को बहजोई कोतवाली के गांव निवासी युवक की शादी बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों ही पक्ष शादी को लेकर खुश थे। शादी के 7 दिन बाद अचानक दुल्हन अपने वापस मायके चली गयी। इसके बाद वह नवे दिन वापस आयी और दहेज में मिला सामान वापस देने को कहा। इस पर ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए। ससुराल वालो ने सामान देने से मना कर दिया। ससुराल पक्ष वालो का कहना था कि सामान कानूनी रूप से ही वापस दिया जाएगा। ससुराल वालो के इंकार पर दुल्हन ससुरालियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। थाने में आपसी सहमति बनी कि दोनों अलग-अलग रहेंगे और सामान भी वापस किया जायेगा।
मात्र 7 दिनों में ही शादी तोड़ने के सवाल पर विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाये है। वह ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती है। इसके चलते ही उसने ये फैसला लिया है।
अभी तक पाठक संख्या |