जनपद रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंगो ने निर्माणाधीन मंदिर ढहा दिया। आज सुबह निर्माणाधीन मंदिर को गिरा ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी प्रकार ग्रामीणों को शांत कराया। दूसरी ओर आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। इस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी है।
थाना क्षेत्र के गाँव अताईनगर मऊ के ग्राम प्रधान सीताराम यादव द्वारा थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि गाँव के बाहरी छोर पर पंचायत घर बनवाया गया था। इसके पास खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर कुछ दबंगो ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा शिकायत किये जाने पर प्रशासन की अनुमति लेकर यहाँ एक मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया गया था। कल बुधवार की देर रात किसी समय दबंगो ने निर्माणाधीन मंदिर को ढहा दिया। सुबह मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुँचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।
धमौरा चौकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी मंदिर था। यहाँ मूर्ति स्थापित की गयी थी। यहाँ दुसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया था। पहले भी मारपीट होने पर कार्रवाई की गयी थी। फिलहाल मामले क शांत करवा दिया गया है। ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने बताया कि कल बुधवार की रात कुछ दबंगो ने निर्माणाधीन मंदिर को तोड़ दिया है। इस मामले में चौकी में तहरीर दी गयी है।
अभी तक पाठक संख्या |