आज शुक्रवार की सुबह बरेली के शाही थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला गुरुवार शाम से लापता थी। परिजन उसको तलाश कर रहे थे। महिला का शव अस्त-व्यस्त हाल में मिला है। उसके गले पर निशान है। हत्या की आशंका जताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा महिला आयु 55 वर्ष कल शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने खेत में चारा काटने गई थी। इसके बाद महिला एक बार घर पर चारा रखने आयी और दोबारा चली गयी। इसके बाद महिला वापस नहीं आई। देर शाम तक वापस महिला के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की मगर कुछ पता नहीं लग सका। आज शुक्रवार तड़के परिजन और गांव के लोगों ने दोबारा महिला की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान महिला का शव ग्राम प्रधान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ये खेत महिला के खेत से लगभग 200 मीटर दूरी पर है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका के परिजनों के अनुसार महिला के गले पर कसे जाने का निशान है। महिला चांदी के जेवर पहने थी जो गायब है। मौके से चारा काटने वाला हसिया भी नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति नाथूराम की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतका प्रेमवती अपने तीन बेटो के साथ गांव में रह रही थी। महिला के दो बेटो की शादी हो चुकी है। कल गुरुवार की दोपहर महिला अपने घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में चारा लेने गई थी।
सूचना पर मीरगंज थाना इंस्पेक्टर और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर हत्या किया जाना मान रही है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि महिला गुरुवार को को खेत से चारा लेने गई थी। आज शुक्रवार की सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
अभी तक पाठक संख्या |