मुरादाबाद - विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पकड़ा, 50 हजार किये बरामद, मुकदमा दर्ज
बरेली विजिलेंस की टीम ने आज मंगलवार को मुरादाबाद में एक श्रम प्रवर्तन अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत परिसर में बने श्रम विभाग के कार्यालय पहुँची विजिलेंस की टीम ने अधिकारी को रंगे हाथ दबोच लिया। इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसपी विजिलेंस अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रिलायंस वीपी मोबिलिटी लिमिटेड नाम से पेट्रोल पंप है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती ने शिकायत मिलने पर पेट्रोप पंप का निरीक्षण किया था। इसमें कई खामियां पाए जाने पर रिपोर्ट बनाकर आपत्तियां लगा दी गई थीं। इन आपत्तियां का निस्तारण करने के लिए पेट्रोल पंप संचालक से 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह मांगे गए पैसे देते हैं तो रिपोर्ट खत्म कर दी जाएगी। पंप संचालक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को बरेली से विजिलेंस की एक टीम मुरादाबाद पहुंची। टीम ने लेबर डिपार्टमेंट के ऑफिस पहुंचकर पॉजिशन ले ली। श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को कवर करते हुए उन पर नजर रखना शुरू कर दी। जैसे ही उन्होंने घूस की रकम ली, पहले से मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद सुभाष भारती ने हंगामा किया। टीम उन्हें पकड़कर कार्यालय से बाहर निकली और अपने साथ में कार में ले गई। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अभी तक पाठक संख्या |