संभल पुलिस ने कल गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद नायब तहसीलदार पर हमला वाले खनन माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर खनन माफिया घायल हो गया जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। खनन माफ़िया के फरार हुए साथियो की तलाश जारी है।
उक्त मामले में एसपी संभल कुलदीप सिंह ने बताया कि गत 26 सितम्बर को खनन माफिया नूर व उसके 10 -12 साथियो ने वसूली पर निकले नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के दौरान नायब तहसीलदार अपनी जान बचाने के लिए मौके से गाड़ी लेकर भागे थे। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए चालक दीपक को एक राहगीर ने बाइक द्वारा अस्पताल पहुँचाया था। चालक दीपक ने इस घटना के मुख्य आरोपी का नाम नूर बताया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस नूर सहित अन्य आरोपियो की तलाश में जुटी हुई थी। गत रात्रि सूचना मिली कि मुख्य आरोपी व उसके कुछ साथी हयातनगर के शेरपुर मार्ग पर मौजूद है। सूचना मिलने पर तुरंत ही एसओजी से संपर्क स्थापित कर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गयी।
एसपी ने बताया की रात्रि लगभग 1 बजे पुलिस टीम ने हयातनगर क्षेत्र के मुजफ्फरपुर से शेरपुर मार्ग पर भट्ठे के पास पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद तीनो लोग बाइक पर सवार होकर भागने लगे। जबाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। अंधाधुंध बाइक को भगा रहा नूर अचानक ही संतुलन खो बैठा और गिर गया। पुलिस व एसओजी टीम के पास पहुँचने पर उसने उठकर तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के दौरान आरोपी नूर द्वारा चलाई गयी एक गोली सिपाही आयुष के बांये कंधे को छूते हुए निकल गयी और वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई ने एक गोली नूर के पाइर में जा लगी और वही गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम था। आरोपी हयातनगर थाना क्षेत्र के गाँव रसूलपुर धतूरा का निवासी है।
पुलिस के अनुसार इस दौरान उसके अन्य दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत व एएसपी श्रीश्चंद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मुख्य आरोपी के फरार हुए अन्य साथियो की तलाश में जुटी है।
अभी तक पाठक संख्या |