आज गुरुवार को नहटौर नगर पालिका द्वारा मेरी माटी मेरा देश को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत पालिका कर्मचारियों द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में शामिल सभी पालिका अधिकारी व कर्मचारी देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। ये यात्रा जहाँ से भी निकली आम जनमानस के मन में देश भक्ति की भावना जगती गयी।
नगर पालिका कार्यालय से निकाली गयी अमृत कलश यात्रा एजेंसी चौराहा, मोहल्ला जोशियान, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार के आवास से होती हुई काकरान वाटिका बिजनौर जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा के दौरान एक सुसज्जित वाहन पर कलश रखे हुए थे। इस यात्रा शामिल रहे नगर पालिका के तमाम अधिकारी व कर्मचारी देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।
अमृत कलश यात्रा में मुख्य रूप से लिपिक विशेष उपाध्याय, रमेश चंद, अतुल राज सिंह, कपिल शर्मा, शाहजेब, आलम, तमकीन अहमद, गजेंद्र सिंह, मनोज, रशीद अहमद, जितेंद्र, हर्ष जैन, अकरम, सलीम अहमद, अमित कुमार, अमित चौधरी, सहदेव, नितिन, जावेद, वकील, यशपाल, अरविन्द, गौरव त्यागी आदि दर्जनों पालिका कर्मचारी शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |