Random Posts

test

मुरादाबाद - जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ शिव सैनिको ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

newsindia17

आज शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओ ने जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नगर निगम के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिव सैनिको ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन पर डेंगू के प्रकोप को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। शिव सैनिको ने इस बाबत के ज्ञापन भी एसडीएम सिटी को सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर में किये गए प्रदर्शन के दौरान शिवसेना मंडल प्रमुख रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि सरकारी विभागों को नाकामी के चलते डेंगू ने महामारी का रूप ले लिया है। इसके प्रकोप में आकर अभी तक सैकड़ो मौते हो चुकी है और अस्पताल अभी भी पूरी तरह मरीजों से भरे हुए है। उन्होंने कहा कि डेंगू के इस भयंकर प्रकोप के बाद भी नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन भी मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से महानगर ने एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो के बंगलो, नेताओ और पार्षदों के घरो के आसपास जरूर दिन ढलते ही फॉगिंग की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महामारी की चपेट में आ रहे आम जनमानस की प्रशासन व शासन को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भी नगर निगम की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आने पर मंडलायुक्त कार्यालय पर शिव सैनिक धरना प्रदर्शन करेंगे।

शिवसैनिको ने प्रदर्शन के उपरांत अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम सिटी को सौंपा। प्रदर्शन करने वाले शिव सैनिको में मुख्य रूप से मंजू राठौर, राकेश प्रजापति, बबीता सैनी, कपिल ठाकुर, अजय सैनी, मनोज ठाकुर, नेमवती चंद्रा, राकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सैनी आदि शामिल रहे। 
AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 
Blogger द्वारा संचालित.