आज सोमवार की शाम नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव में एक किसान के गोली मार दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों व पुलिस ने हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सको ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियो ने स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम थाना क्षेत्र के गाँव खजुरा जट का निवासी जबर सिंह आयु 32 वर्ष पुत्र अमर सिंह गन्ने के खेत से पशुओ के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान किसी ने उसके गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल भी मौके पर पहुँचे तथा मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी की। मृतक की माँ शकुंतला देवी ने बताया कि उनका अपने सगे भतीजे विजयपाल के साथ विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते आरोपियों ने लगभग एक सप्ताह पूर्व जबर सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। जबर सिंह ने इस बारे में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग भी की थी। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक नहटौर सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अमरपाल, विकांशु, प्रताप, कपिल व बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
अभी तक पाठक संख्या |