कल देर रात शेरकोट थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार वाहन में एक बाइक को जोरदार टककर मार दी। इस भीषण दुर्घटना मे बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरकोट थाना क्षेत्र के गाँव घुरांडा निवासी दीवान सिंह का 6 माह पूर्व निधन हो गया था। गत रात्रि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उनके पुत्र श्याम सिंह आयु 45 वर्ष व मनीराम आयु 35 वर्ष दीपदान करने भूतपुरी क्षेत्र मे रामगंगा गए थे। देर रात दीपदान कर वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर गाँव मुबारकपुर कुंडा के पास उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे ने दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिए। मृतक श्याम सिंह के 3 बच्चे 2 पुत्र व 1 पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक मनीराम के छोटे छोटे 2 पुत्र व 2 पुत्री है।
अभी तक पाठक संख्या |