Random Posts

test

रामपुर - भाकियू नेता की रिहाई की माँग को लेकर किसानो ने किया टोल प्लाजा का घेराव, रिहाई की सूचना पर हटे

www.newsindia17.com

दिल्ली एयरपोर्ट पर भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर रामपुर में भी किसानो में रोष व्याप्त हो गया। उनकी रिहाई की माँग को लेकर आक्रोशित भाकियू पदाधिकारियों ने भोट थाना क्षेत्र में कोयला टोल प्लाजा पर एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद रिहाई की सूचना मिलने पर आक्रोशित किसानो ने धरना समाप्त कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की रात दिल्ली पुलिस ने भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। किसान नेता की गिरफ्तारी की सूचना पूरे देश में फ़ैल गई। इसके बाद मंडल प्रभारियों द्वारा क्षेत्रीय पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर रिहाई की मांग करने के निर्देश दिए गए थे। हाईकमान का निर्देश मिलते ही भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में एकत्र हुए जिले भर के कार्यकर्ता आज बुधवार की सुबह कोयला टोल प्लाजा पहुंचे। यहाँ पहुंचे किसान संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली पुलिस व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर नारेबाजी कर किसान धरने पर बैठ गए। इस धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर भोट पुलिस मौके पर पहुँच गयी। लगभग 2 घंटे बाद मंडल प्रभारी ने किसान नेता को रिहा किये जाने की सूचना दी। रिहाई की सूचना मिलने के बाद किसानो ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी।


धरना प्रदर्शन करने वालो में इरफ़ान हसन, सुभाष चंद्र शर्मा, मोहम्मद हाफिज, नल सिंह, मोहम्मद तालिब, इरफ़ान, तौकीर, मित्रपाल, छत्रपाल, राजकुमार, मुस्तकीम, राजेश गंगवार आदि शामिल रहे। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.