मेरठ - आर्मी एरिया में खड़े टैंक से पार्ट्स चोरी कर रही 8 तमिल महिलाओ को जवानो ने पकड़ा, पूछताछ के बाद पुलिस को सौंपा
कल रविवार की रात मेरठ के आर्मी एरिया में टैंक के पार्ट्स चोरी कर रही 8 तमिल महिलाओ को आर्मी के जवानो ने पकड़ लिया। महिलाओ के पास से टैंक के कीमती पार्ट्स बरामद किये गए है। आर्मी की टीम ने महिलाओ से पूछताछ करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिलाओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आरवीसी ट्रेनिंग सेंटर के पास आर्मी का एक टैंक रखा हुआ है। जिन टैंको का समय पूरा हो जाता है उन टैंको को शोभा बढ़ाने के लिए आर्मी कैंट क्षेत्र में खड़ा कर देती है। कल रविवार की रात गश्त कर रहे आर्मी जवानो ने देखा कि कुछ संदिग्ध महिलाये टैंक से बाहर निकल रही है। जवानो ने इन महिलाओ से पूछताछ की लेकिन महिलाओ द्वारा तमिल भाषा में बात किये जाने के कारण वे कुछ समझ नहीं सके। जवानो ने इस सम्बन्ध में तुरंत ही आर्मी क्यूआरटी टीम को सूचित किया। सूचना पर पहुंची क्यूआरटी टीम ने महिलाओ को हिरासत में ले लिया। महिलाओ के पास से टैंक के पार्ट्स बरामद किये गए। महिलाओ द्वारा तमिल में बात किये जाने पर आर्मी वालो ने तमिल जानने वाले जवानो को मौके पर बुलाया। जवानो ने रात में महिलाओ से पूछताछ करने के बाद आज सोमवार की सुबह थाना लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया। आर्मी के जवानो ने महिलाओ के पास से लोहा काटने वाले औजार भी बरामद किये है।
एएसपी कैंट आदित्य बंसल ने बताया कि महिलाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिलाओ के पास से टैंक के पार्ट्स भी बरामद किए गए है। महिलाये कहाँ रहती है और आर्मी एरिया में कैसे आयी इसकी जानकारी जताई जा रही है। महिलाओ से की गयी पूछ्ताछ में पता लगा है कि वे आसपास के क्षेत्र में कूड़ा बीनने का काम करती है।
अभी तक पाठक संख्या |