मेरठ - कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्लॉट में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
आज शनिवार को मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास की। मृतक के शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक व्यक्ति के चेहरे और सिर पर चोट के निशान है। जिससे उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने का आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामला एक्सीडेंट बता रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे कंकरखेड़ा पुलिस को जगन्नाथ पुरम स्थित एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की जेब से भी उसकी शिनाख्त करने योग्य कोई कागज नहीं मिल सका है। मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष है। शव की हालत को देखते हुए शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने दुर्घटना से मौत होने की आशंका जताई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हत्या कर शव को जगन्नाथ पुरम स्थित प्लाट में मौजूद झाड़ियों में फेंक दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां मृतक का शव मिला है। वहां आने जाने का रास्ता नहीं है इसलिए इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने के बाद खाली प्लॉट में लाकर फेंक दिया गया है।
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
अभी तक पाठक संख्या |