Random Posts

test

मुरादाबाद - पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 महिलाओ समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

www.newsindia17.com

मुरादाबाद पुलिस ने अवैध धंधो व मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 महिलाओ समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


गत रात्रि गश्त के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र की फकीरपुरा चौकी प्रभारी रीता तेवतिया ने एक महिला को सोनकपुर फ्लाईओवर के नीचे खड़े देखा। संदेह होने पर की गयी पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम भावना पत्नी विशाल निवासी आदर्श कॉलोनी बताया। तलाशी के दौरान महिला के पास से 25 हजार रूपये कीमत की 20 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी ने जयवीर सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी आदर्श कॉलोनी को पकड़ा। जयवीर के पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसी के साथ फकीरपुरा चौकी पुलिस ने मगलिया पत्नी शंकर निवासी आदर्श कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसेक पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की है। उप निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा ने कल रात गश्त के दौरान सोनकपुर पुल के पास से सतपाल उर्फ़ भंडारा पुत्र प्रदीप निवासी आदर्श कोलोनी को गिरफ्तार किया है। सतपाल के पास से भी 20 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।


सिविल लाइंस थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार की गई भावना के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ वर्ष 2017 में 2 और 2018 एवं 2023 में 1-1 मामला दर्ज हुआ था। मादक पदार्थ की तस्करी में 01 मुकदमा अब दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सतपाल उर्फ भंडारा केखिलाफ भी सिविल लाइन थाने में 7 मुकदमे दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बार फिर जयवीर पुत्र विजय सिंह गांजे के साथ पकड़ा गया है। इसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में अब तक कुल 9 मामले दर्ज हो चुके हैं। यह हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वहीं मंगलिया पत्नी शंकर के खिलाफ कुल 5 मामले दर्ज हैं।गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.