Random Posts

test

मुरादाबाद - राहुल गाँधी ने बहन की ससुराल से की यात्रा के दुसरे चरण की शुरुआत, कहा - भाजपा ने विपक्ष पर लगा दिया है जांच एजेंसियों का पहरा

www.newsindia17.com

आज शनिवार की सुबह राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दुसरे चरण का प्रारम्भ अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की ससुराल से किया। कार्यक्रमानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने का समय सुबह 10 बजे से था, लेकिन यात्रा समय से प्रारम्भ नहीं हो पाई। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी अपने तय समय से एक घंटा देरी से जजामा मस्जिद पहुंचे। जिसके बाद 11:00 बजे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत जामा मस्जिद से की गई।


यहां से राहुल की यात्रा हाफिज बन्ने की पुलिया होते हुए इंदिरा चौक पर पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा लगभग 11:20 बजे गलशहीद चौराहे पर पहुंची। यहां भी कांग्रेसियों ने यात्रा में शामिल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। 11:30 बजे यात्रा भूड़े का चौराहे पर पहुंची। यहां हाजी रिजवान कुरैशी और हाजी इकराम कुरैशी के समर्थकों ने यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। भूड़े के चौराहे पर राहुल गांधी ने एक बच्चें को अपने पास बुलाकर उसके साथ फोटो खिचवाई। यहां से भारत जोड़ो यात्रा ईदगाह के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रा में कांग्रेसियों समेत आम लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। 11:45 पर यात्रा ईदगाह चौराहे पर पहुंची।


यहां कांग्रेसियों ने क्रेन से बड़ी माला पहनाकर राहुल और प्रियंका गांधी का स्वागत किया। इसके बाद थोड़ी आगे चलकर आदर्श नगर में पंजाबी समाज के लोगों ने विनोद गुंबर की नेतृत्व में भागड़ा डांस के साथ यात्रा स्वागत किया। 12:00 बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा डबल फाटक पर पहुंची। जहां पहले प्रियंका और बाद में राहुल ने जनता को संबोधित किया। यहां लगभग 20 मिनट तक प्रियंका और राहुल ने जनता को संबोधित किया और आगे के लिए रवाना हो गई। कारूला इलाके में कांग्रेसियों और जनता ने यात्रा का स्वागत किया। जिसके बाद कोहिनूर तिराहे पर कुछ देर रूकने के बाद यात्रा अमरोहा के लिए रवाना हो गई। 


भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता का ध्यान बांटकर जनता की जेब कटवा रहे। प्रधानमंत्री अडानी-अंबानी की जेब भरने में लगे हैं। जो विपक्षी दल उनके खिलाफ बोलते हैं जो मोदी और अमित शाह ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर उनका मुंह बंद कर देते हैं। राहुल ने कहा कि मैं नफरत की दुकान बंद करने के लिए मोहब्बत का पैगाम लेकर निकला हूं। मोदी-शाह की ईडी-सीबीआइ से नहीं डरता हूं। देश की 90 प्रतिशत आबादी की भागेदारी की लड़ाई लड़ता रहूंगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संभल चौराहे पर जनता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने यात्रा की भीड़ में शामिल युवक आयुष कौशिक को अपने वाहन के बोनट पर खड़े करके अपनी बात शुरू की। आयुष को दांयी और बांयी तरह देखने के बाद नीचे देखने के लिए कहा। वह समझ नहीं पाया राहुल क्या कहना चाहते हैं। इसी बीच राहुल ने कहने लगे कि किसी भी जेब काटने के लिए ध्यान भटकाना पड़ता है। मोदी जी यही काम कर रहे हैं। कभी बॉलीवूड की बात करते हैं तो कभी कुछ और कहने लगते हैं। इसी का फायदा उठाकर अडानी-अंबानी देश को लूट रहे हैं। हवाई अड्डों पर मोदी के दोस्तों का कब्जा है। हिमाचल के सेब की खेती पर इन्हीं लोगों के हवाले कर दी गई है।

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.