Random Posts

test

बरेली - तीन तलाक व हलाला से डरी सोनम सिद्दीकी ने त्यागा इस्लाम, विष्णु मौर्य संग विवाह बंधन में बंधकर बनी लक्ष्मी मौर्य

www.newsindia17.com

तीन तलाक व हलाला जैसी कुरीतियों से घबराकर जनपद बरेली की एक ओर युवती ने इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद युवती ने गाँव के ही विष्णु मौर्य के साथ एक मंदिर में शादी कर ली। युवती ने अपना नाम सोनम सिद्दीकी से बदलते हुए लक्ष्मी रख लिया है। शादी करने हेतु घर से निकलने से पहले युवती ने एक वीडियो जारी कर अपने मायके व ननिहाल पक्ष से जान माल का खतरा बताया था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरनियां थाना क्षेत्र के गाँव गिरधरपुर निवासी विष्णु मौर्य व सोनम सिद्दीकी के बीच पिछले 12 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर बात होती थी तथा सोशल मीडिया पर चैटिंग भी करते थे। दोनों की मुलाकाते भी होती रहती थी। सोनम सिद्दीकी के अनुसार इस्लाम धर्म में व्याप्त तीन तलाक व हलाला जैसी कुरीतियों से उसे हमेशा डर लगता था। इसी के चलते उसकी सनातन धर्म में आस्था बढ़ती गयी। सोनम के अनुसार उसकी भगवान श्रीराम में विशेष आस्था है। श्रीराम के दर्शन करने हेतु वह छिपते छिपाते मंदिर भी चली जाती थी। कुछ दिनों पूर्व परिजनों ने उसका निकाह कही ओर तय कर दिया था। परिजनों ने इंकार करने पर सोनम को जान से मारने तक की धमकी दी थी। शनिवार को सोनम सिद्दीकी की बारात आनी थी। इससे पूर्व ही सोनम घर से निकलकर मंदिर पहुँच गयी और वहाँ अपनी इच्छानुसार सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही अपना नाम बदलकर लक्ष्मी मौर्य कर प्रेमी विष्णु मौर्य के साथ विवाह के बंधन में बंध गयी। 


शादी करने के बाद नवदम्पत्ति ने मंदिर में दर्शन किये। नवदम्पत्ति ने मंदिर परिसर में ही भारत माता की जय व जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस दौरान सोनम उर्फ़ लक्ष्मी मौर्य व विष्णु मौर्य ने जल्द ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की बात कही। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Blogger द्वारा संचालित.